बिज़नेस

गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी HDB फाइनेंशियल सर्विसेज IPO लाने की तैयारी में

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के बाद गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने आईपीओ लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी जल्द ही आईपीओ के लिए जरूरी आरबीआई की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मसौदा पत्र दाखिल कर सकती है।

गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज की मूल कंपनी एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल ने आईपीओ के लिए पिछले सप्ताह ही मंजूरी दी है। निदेशक मंडल ने 2,500 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करने और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा बिक्री पेशकश (ओएफएस) वाले आईपीओ को मंजूरी दे दी है।

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि वह आईपीओ के लिए जल्द ही भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) में मसौदा दस्तावेज दाखिल कर सकती है। विशेषज्ञों ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियों के लिए पूंजी बाजार में मजबूत मांग को देखते हुए और मूल्यांकन के आधार पर कई एनबीएफसी आईपीओ ला सकती हैं।

उन्होंने कहा कि यह न केवल आरबीआई की सूचीबद्धता आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए है, बल्कि कंपनियों को सूचीबद्ध होने के बाद वृद्धि के लिए अधिक आसानी से पूंजी जुटाने में भी सक्षम बनाता है।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

8 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

10 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

10 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

10 घंटे ago