देश के पूर्वोत्तर भाग में चक्रवात रेमल के कारण हुई भारी बारिश और भूस्खलन से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने उत्तर पूर्व के विभिन्न राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। प्रभावित क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में चक्रवात के कारण 33 लोगों की मौत हो गई है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नागांव, होजई, कार्बी आंगलोंग, गोलाघाट, दिमा हसाओ, कछार, हैलाकांडी और करीमगंज जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद करने के निर्देश दिए हैं। लगातार हुई बारिश के कारण हुए भूस्खलन से बराक घाटी और त्रिपुरा के बीच रेल मार्ग अवरूद्ध हो गया है।
बराक नदी का जलस्तर दो दशमलव पांच मीटर से अधिक होने के कारण बराक घाटी में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। कल सिलचर में बराक नदी और करीमगंज में कुशियारा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया जिससे सिलचर शहर में जलभराव शुरू हो गया।
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…