मौसम विभाग ने शुक्रवार तक राजस्थान में भीषण गर्मी की स्थिति का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तरी मध्य प्रदेश, पंजाब, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की स्थिति का अनुमान लगाया है।
राजस्थान में कई स्थानों पर झुलसाने वाली, वहीं अधिकतर स्थानों पर तेज गर्मी का असर है। श्रीगंगानगर, कोटा, चूरू, चित्तौडगढ और बीकानेर इन पांच शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री सैल्सियस से पार दर्ज किया गया।
दिन के साथ-साथ इन दिनों रातें भी तप रही हैं। बीती रात आठ शहरों में पारा 30 डिग्री के पार मापा गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने और हीटवेव तथा तीव्र हीटवेव की संभावना है। विभाग ने गर्मी को लेकर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू सहित कुछ स्थानों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। प्रचंड गर्मी के कारण सामान्य जनजीवन पर खासा असर पड़ा है।
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…