भारत

उत्तर भारत भीषण लू की चपेट में, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

मौसम विभाग ने शुक्रवार तक राजस्थान में भीषण गर्मी की स्थिति का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तरी मध्य प्रदेश, पंजाब, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की स्थिति का अनुमान लगाया है।

राजस्थान में कई स्थानों पर झुलसाने वाली, वहीं अधिकतर स्थानों पर तेज गर्मी का असर है। श्रीगंगानगर, कोटा, चूरू, चित्तौडगढ और बीकानेर इन पांच शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री सैल्सियस से पार दर्ज किया गया।

दिन के साथ-साथ इन दिनों रातें भी तप रही हैं। बीती रात आठ शहरों में पारा 30 डिग्री के पार मापा गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने और हीटवेव तथा तीव्र हीटवेव की संभावना है। विभाग ने गर्मी को लेकर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू सहित कुछ स्थानों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। प्रचंड गर्मी के कारण सामान्य जनजीवन पर खासा असर पड़ा है।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

2 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

2 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

2 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

6 घंटे ago