उत्तर रेलवे इस वर्ष दिवाली और छठ पर्व के दौरान एक हज़ार अतिरिक्त विशेष रेलगाडियां चला रहा है। नई दिल्ली में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष तीन हज़ार आठ सौ रेलगाडियों की तुलना में वर्तमान में विशेष ट्रेनों के चार हज़ार 700 से अधिक फेरे चल रहे हैं।
दिवाली प्लस छठ कंबाइंड पीरियड ऐसा हो जाता है कि लोगों को छुट्टी मिल जाती है और उस पीरियड में लोग अपना प्लान कर लेते हैं। हम लोगों की कोशिश यह है कि हम लोग ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुविधा के साथ में उनके घरों तक पहुंचा पाएं। और जब वह रिटर्न आए तो हमारे पास रिटर्न ट्रैफिक की तैयारी हो। उसमें दो चीजें हैं, एक चीज है कि हमें एक्स्ट्रॉ ट्रेनें और एक्स्ट्रॉ कितनी सीटें क्रिएट करनी है या सीटिंग कैप्सिटी कितनी क्रिएट होनी है। और दूसरा कि स्टेशनों पे जो यात्री आते हैं उनके हैंडलिंग के लिए क्या सुविधाएं और बढ़ानी है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट परीक्षा के तीन विषयों – अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र…
बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…