उत्तर रेलवे राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटीईटी के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन चला रहा है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों और सामान्य लोगों के लिए यह विशेष गाडी 04064 गाजियाबाद-मिर्जापुर परीक्षा विशेष अनारक्षित गाडी आज गाजियाबाद से शाम छह बजे रवाना हो चुकी है। इसका अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर और प्रयागराज जंक्शन पर दो-दो मिनट का ठहराव है। दीपक कुमार ने बताया कि 04066 और 04048 गाजियाबाद-मिर्जापुर परीक्षा स्पेशल अनारक्षित ट्रेन कल 07 जुलाई को शाम साढ़े चार बजे और रात साढ़े आठ बजे गाजियाबाद स्टेशन से रवाना होगी।
उत्तर रेलवे छठ पर्व के लिए ने कल से दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों से…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 मई, 2026 को देश में सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं…
संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने इंडिगो के सहयोग से डिजिटल डिटॉक्स द्वितीय चरण आयोजित…
अमरीका में दीपावली को अवकाश घोषित करने के लिए सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में दीपावली…
दिल्ली ने अपनी नदी-आधारित पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया…
भारत ने जलवायु बहुपक्षवाद और समानता एवं साझा लेकिन अलग-अलग जिम्मेदारियों तथा संबंधित क्षमताओं (सीबीडीआर-आरसी)…