लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की अधिसूचना कल जारी की जाएगी। इस चरण में 9 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में 96 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों, तेलंगाना की सभी 17 सीटों, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, महाराष्ट्र की 11 सीटों, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ सीटों, बिहार की 5 सीटों, झारखंड और ओडिशा की चार-चार सीटों तथा जम्मू-कश्मीर में 1 सीट के लिए चुनाव होगा। नामांकन इस महीने की 25 तारीख तक दाखिल किये जा सकते हैं। इस चरण का मतदान 13 मई को होगा। एक चरण वाले आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव और ओडिशा विधानसभा चुनाव की अधिसूचना कल ही जारी की जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित अलचिकि लिपि के…
भारत के ग्रैंड मुफ्ती, शेख अबूबक्र अहमद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।…
भारत मंडपम में आज से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का शुभारंभ हुआ है। यह…
एनसीआर और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से वायु…
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के राज्य में फैले 310.35 किलोमीटर…