राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कल नई दिल्ली में ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार टिम बैरो के साथ रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की। इस दौरान दोनों प्रतिनिधियों ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को सुदृढ़ बनाने और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि दोनों पक्षों ने सभी सुरक्षा मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने कहा कि बैठक, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा पहल पर केंद्रित थी, जो महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रमुख तंत्र होगा।
ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार टिम बैरो ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी मुलाकात की और कई महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…