राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कल नई दिल्ली में 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
बैठक में दोनों देशों के संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में हुई प्रगति सहित आपसी सहयोग के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। श्री डोभाल ने कहा कि भारत और चीन के बीच स्थिर, भरोसेमंद और सकारात्मक संबंध दोनों देशों के बीच विश्वास और बेहतर समझ को मजबूत करने में मदद करेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने हाल के घटनाक्रमों की समीक्षा की, तथा सकारात्मक संबंधों की दिशा में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
वर्ष 2020 में गलवान घाटी झड़प के बाद भारत और चीन के संबंधों में तनाव आ गया था। इसके बाद दोनों देशों की सेनाएं कई वर्षों तक वास्तविक नियंत्रण रेखा के विभिन्न क्षेत्रों में आमने-सामने तैनात रहीं।
पिछले एक वर्ष से अधिक समय में दोनों देशों ने संबंधों को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं।
कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर हुई कई दौर की बातचीत के बाद दोनों देशों ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास कई विवादित क्षेत्रों से अपने सैनिकों को पीछे हटा लिया है।
भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का…
NCB द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर…
राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र…
बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एअर शो ‘विंग्स ओवर…
भारत ने पाकिस्तान पर भारत को बदनाम करने और आर्थिक संकट, अराजकता तथा मानवाधिकार उल्लंघन…