राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 21 जून को होने वाली नीट यूजी पुनर्परीक्षा की परीक्षा अवधि को 15 मिनट बढ़ाकर 195 मिनट का कर दिया है। यह परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक होगी। एजेंसी ने कहा कि एनटीए यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि नीट यूजी परीक्षा निष्पक्ष, सुरक्षित और उम्मीदवारों की आवश्यकताओं के अनुरूप आयोजित की जाए।
संशोधित परीक्षा अवधि में अनिवार्य परीक्षा औपचारिकताओं के लिए आवश्यक समय शामिल है। एजेंसी ने कहा है कि यह सुधार पिछले कई वर्षों में उम्मीदवारों से प्राप्त प्रतिक्रिया के आधार पर किए गए हैं। इसके अलावा एजेंसी ने प्रश्न पत्र पुस्तिका के साथ दिए जाने वाली रफ शीट को दो पृष्ठ से बढ़ाकर चार कर दिया है। पुराने लेआउट के और सुविधाजनक होने की प्रतिज्ञा के बाद कुछ छात्रों, विशेष कर बाए हाथ से लिखने वाले छात्रों के लिए यह सुधार किया गया है।
एनटीए ने कहा की परीक्षा डिजाइन में छोटे-छोटे सुधार भी एक महत्वपूर्ण परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों के अनुभव पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। इसलिए निष्पक्षता और सुरक्षा के उच्चतम मानकों बनाए रखते हुए परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक और उम्मीदवार अनूकुल बनाने के उद्देश्य से यह उपाय लागू किए गए हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह प्रवेश पत्र और सूचना बुलेटिन में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढे और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा कर्मचारियों के साथ सहयोग करें।
भारतीय रेल ने सितंबर 2026 के दौरान माल ढुलाई और यात्री परिवहन दोनों क्षेत्रों में…
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने 9 अक्टूबर 2026…
यूपीआई पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने-देन पर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित किया।…
भारत, नई दिल्ली में बहुपक्षीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी क्षेत्र…
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वर्तमान और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए भारत के सकल…