आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने दो लाख करोड़ रुपये की अक्षय ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए एनआरईडीसीएपी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। बिजली क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एनटीपीसी की अक्षय ऊर्जा इकाई एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) ने हाल ही में 102-108 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे के साथ 10,000 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पेश किया है।
मुख्यमंत्री नायडू ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि एनजीईएल ने आंध्र प्रदेश में 2,00,000 करोड़ रुपये की लागत वाली नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) परियोजनाएं स्थापित करने के लिए एनआरईडीसीएपी (आंध्र प्रदेश के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विकास निगम) के साथ एक संयुक्त उद्यम पर हस्ताक्षर किए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सहयोग 25 गीगावाट सौर/पवन, 10 गीगावाट पंप भंडारण परियोजनाओं (पीएसपी) और 0.5 एमएमटीपीए हरित हाइड्रोजन के विकास पर केंद्रित होगा। नायडू ने कहा, “इस ऐतिहासिक परियोजना से एक लाख से अधिक नौकरियां पैदा होंगी तथा हमारे राज्य को देश की हरित ऊर्जा क्रांति में अग्रणी अक्षय ऊर्जा राज्य के रूप में स्थापित करेगी।”
भारत, अमरीका और 8 अन्य देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा पर साझा…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ओडिशा के कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय में आइकॉनिक…
भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (आईएमएनईएक्स-26) का 8वां संस्करण अपने बंदरगाह और समुद्री चरणों के सफल समापन…
जनगणना 2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना (PE) के लिए स्व-गणना (SE) की प्रक्रिया…
भारतीय तटरक्षक बल ने गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन प्रभाग के सहयोग से आज कोलकाता…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार…