बिज़नेस

NTPC ने जल तन्यकशीलता पर फॉरवर्ड फास्टर सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2025 जीता

भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा इकाई एनटीपीसी लिमिटेड को जल तन्यकशीलता श्रेणी में फॉरवर्ड फास्टर सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 13 फरवरी को चेन्नई में यूएन ग्लोबल कॉम्पैक्ट नेटवर्क इंडिया (यूएन जीसीएनआई) की ओर से आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार जल संरक्षण और संपोषित जल प्रबंधन पहल में कंपनी के उत्कृष्ट प्रयासों की मान्यता देते हुए हरेकृष्ण दाश, ईडी (स्थिरता, पर्यावरण और ऐश) और के कार्तिकेयन, एजीएम (पर्यावरण और स्थिरता) की ओर से प्राप्त किया गया।

फॉरवर्ड फास्टर सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स भारत में उन संगठनों को सम्मानित करते हैं, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के अनुरूप स्थिरता और कॉर्पोरेट जिम्मेदारी को एडवांस करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। यह मान्यता अपने परिचालन में संपोषण प्रथाओं को एकीकृत करने और वैश्विक संपोषण लक्ष्यों में योगदान देने की एनटीपीसी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

पर्यावरणीय प्रबंधन पर मजबूत फोकस के साथ, एनटीपीसी संसाधन दक्षता को बढ़ावा देने और बिजली क्षेत्र में दीर्घकालिक स्थिरता को प्रोत्साहन देने की प्रभावशाली पहल करना जारी रखता है।

एनटीपीसी रिड्यूस, रियूज और रिसाइकिल सिद्धांतों के माध्यम से पानी के उपयोग में सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है। आरजीपीपीएल में उन्नत अपशिष्ट जल उपचार संयंत्रों और मीठे पानी की 100% आत्मनिर्भरता के साथ, कंपनी जल संरक्षण में नए उद्योग मानक स्थापित करती है। संचालन के अतिरिक्त, एनटीपीसी सामुदायिक पहुंच को साफ पानी उपलब्ध कराता है, स्थानीय जल निकायों को पुनर्स्थापित करता है, और संरक्षण जागरूकता को प्रोत्साहन देता है – ऐसे प्रयासों ने इसे प्रतिष्ठित जल तन्यकशीलता मान्यता दिलाई है।

एनटीपीसी लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली इकाई है, जो भारत की बिजली आवश्यकताओं में एक-चौथाई योगदान देती है और इसकी स्थापित क्षमता 77 गीगावॉट से अधिक है, जिसमें 29.5 गीगावॉट की अतिरिक्त क्षमता निर्माणाधीन है, और 9.6 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता शामिल है। कंपनी 2032 तक 60 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने के प्रति प्रतिबद्ध है।

थर्मल, हाइड्रो, सौर और पवन ऊर्जा संयंत्रों के विविध पोर्टफोलियो के साथ, एनटीपीसी देश को भरोसेमंद, सस्ती और टिकाऊ बिजली प्रदान करने के प्रति समर्पित है। कंपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने, नवाचार को प्रोत्साहन देने और हरित भविष्य के लिए स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को अपनाने के प्रति प्रतिबद्ध है।

बिजली उत्पादन के साथ-साथ, एनटीपीसी ने ई-मोबिलिटी, बैटरी स्टोरेज, पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज, अपशिष्ट-से-ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन समाधान सहित विभिन्न नए व्यावसायिक क्षेत्रों में कदम रखा है।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशाखापट्टनम में 31वें सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित सीआईआई साझेदारी शिखर…

12 घंटे ago

भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने के लिए भारतीय सैन्‍य दल रवाना

12वें भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने के लिए भारतीय सशस्त्र…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम् के स्वर्ण जयंती समारोह…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज कर्नाटका में बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटका में बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज कर्नाटका में 15 हजार 600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कर्नाटक के बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की…

16 घंटे ago

CCPA ने यात्रा से पहले ‘ट्रिप फीचर’ के लिए ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया; प्लेटफॉर्म को इस प्रथा को बंद करने का निर्देश दिया

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ओला का संचालन करने वाली एएनआई टेक्नोलॉजीज…

16 घंटे ago