अंतर्राष्ट्रीय

इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध बढ़ने से हताहतों की संख्या में वृद्धि, दोनों पक्षों ने फिर मिसाइल हमले किये

ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ता संघर्ष आज चौथे दिन भी जारी है और दोनों ओर से एक दूसरे पर अंधाधुंध मिसाइलें दागी जा रही है। इन हमलों में दोनों देशों में सैंकडों लोगों की मौत हो गई है और बडे पैमाने पर विनाश हुआ है। कल रात हुए हमलों में सौ और आम नागरिक मारे गये हैं। ईरान के परमाणु और बैलेस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को निशाना बनाकर किये गये इस्राइल के हमलों के जवाब में ईरान की कार्रवाई जारी रही।

ऐसे समय में जब कनाडा में जी-सेवन शिखर सम्‍मेलन की तैयारियां चल रही हैं, पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात बिगडते जा रहे हैं। आज तडके इस्राइल के तेल अवीव और बंदरगाह शहर हाइफा पर ईरान की आरे से मिसाइल हमले किए गए। जिसमें अनेक घर तबाह हो गये। इन हमलों में शुक्रवार से अब तक इस्राइल में 18 लोग मारे जा चुके हैं। यह संघर्ष अब तक 240 लोगों की जान ले चुका है जिनमें अधिकतर आम नागरिक हैं। जी-सेवन के नेताओं ने इस संकट को सर्वोच्‍च प्राथमिकता दी है। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर तत्‍काल रोक लगाने की मांग की है और इस्राइल के आत्‍मरक्षा के अधिकार के प्रति समर्थन दोहराया है। जर्मनी ने कूटनीतिक समाधान का आहवान किया है। ईरान ने युद्धविराम की वार्ता आगे जारी रखने से इनकार कर दिया है और अमरीका के साथ परमाणु वार्ता का तय दौर भी फिलहाल स्‍थगित कर दिया है। चार दिन के इस संघर्ष में ईरान में सबसे अधिक लोग हताहत हुए हैं और वहां 70 महिलाओं और बच्‍चों समेत 224 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि एक हजार 277 लोग घायल हुए हैं।

संघर्ष रोकने के अंतर्राष्‍ट्रीय प्रयास अब तक विफल साबित हुए हैं और संघर्ष के थमने के कोई संकेत नहीं हैं।

Editor

Recent Posts

बीसीसीआई ने सितंबर में भारत और अफगानिस्‍तान के बीच टी-20 क्रिकेट शृंखला की पुष्टि की

भारत और अफगानिस्‍तान के बीच नई दिल्‍ली में 13 से 17 सितंबर तक तीन टी-ट्वेंटी…

4 घंटे ago

उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज और तेज होकर डिप्रेशन में बदल सकता है: आईएमडी

भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी के अनुसार उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना…

5 घंटे ago

बलूचिस्‍तान के सुरब जिले में पाकिस्‍तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्‍चों सहित 30 से अधिक नागरिक मारे गए

बलूचिस्तान के सुराब जिले में कल पाकिस्तानी वायु सेना के हवाई हमलों में महिलाओं और…

5 घंटे ago

कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा संशोधित विनियमों के तहत जारी सभी अन्‍य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र रद्द किए

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में पूर्व तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा संशोधित नियमों के…

5 घंटे ago

पंजाब और हरियाणा उच्‍च न्‍यायालय ने संगठित पेपर लीक के आरोप में पंजाब फार्मेसी ऑफिसर भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई

पंजाब और हरियाणा उच्‍च न्‍यायालय पंजाब में 454 फार्मेसी ऑफ‍िसर की नियुक्‍ति प्रक्रिया पर, 17…

6 घंटे ago