भारत

दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

दिल्ली के करीब 1,741 निजी स्कूलों में नर्सरी, किंडरगार्टन (केजी) और पहली कक्षा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिले की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग (डीओई) ने 12 नवंबर को जारी एक परिपत्र में कहा कि पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है और पहली सामान्य प्रवेश सूची 17 जनवरी 2025 को प्रकाशित की जाएगी। स्कूलों ने दाखिले के लिए मानदंड बुधवार को जारी किए।

कई स्कूलों द्वारा जारी किए गए मानदंडों में मुख्य रूप से पड़ोस, स्कूल से दूरी और निकटता, बालिका, एकल बालिका, भाई-बहन और एकल अभिभावक शामिल हैं। कुछ स्कूलों ने सिख और ईसाई अल्पसंख्यकों, आर्थिक रूप से कमजोर समूहों और दिव्यांग माता-पिता को लेकर भी मानदंड जारी किए।

निजी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी सीट में से 25 प्रतिशत सीट आर्थिक रूप कमजोर वर्ग/ वंचित वर्ग श्रेणियों के छात्रों और दिव्यांग बच्चों के लिए आरक्षित रखें। परिपत्र के अनुसार इन श्रेणियों के लिए अलग-अलग दाखिला सूचियां प्रकाशित की जाएंगी।

शिक्षा विभाग ने प्रवेश के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की है जिसके तहत नर्सरी के लिए बच्चों की उम्र 31 मार्च 2025 तक कम से कम तीन वर्ष, केजी के लिए चार वर्ष और पहली कक्षा के लिए पांच वर्ष होनी चाहिए। इसमें कहा गया है कि अधिकतम आयु सीमा नर्सरी के लिए चार, केजी के लिए पांच और पहली कक्षा के लिए छह वर्ष से कम है।

परिपत्र में इस बात का भी जिक्र किया गया कि अभिभावक 18 जनवरी से 27 जनवरी 2025 तक प्रवेश संबंधी प्रश्नों के लिए स्कूलों के प्रमुखों से संपर्क कर सकते हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी आज फिलीपींस की राजधानी मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज फिलीपींस की राजधानी मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग…

2 घंटे ago

चक्रवाती तूफान अकवान के शुक्रवार को नेल्लोर और तुनी के बीच आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का…

2 घंटे ago

उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ वार्षिक चार धाम यात्रा संपन्‍न

उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा का समापन कल बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल…

2 घंटे ago

भारत को फिर से अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ-आईटीयू परिषद का सदस्य चुना गया

भारत को फिर से अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ-आईटीयू परिषद का सदस्य चुना गया है। कतर की…

2 घंटे ago

भारत और थाईलैंड ने नोंथाबुरी में आयोजित 14वीं संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-थाईलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की 14वीं बैठक 16 नवंबर 2026 को थाईलैंड के नोंथाबुरी…

2 घंटे ago

भारत-बेलारूस अंतर-सरकारी आयोग का 12वां सत्र नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत-बेलारूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग का 12वां सत्र 16…

2 घंटे ago