भुवनेश्वर: ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने आगामी बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई। विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने कहा, आज यहां विधानसभा हॉल में एक सर्वदलीय बैठक हुई और निर्णय लिया गया कि 22 जुलाई से विधानसभा शुरू होगी। CPIM और कांग्रेस के सदस्यों को छोड़कर सभी पार्टी के सदस्य मौजूद रहे।
ओडिशा कैबिनेट में मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा, कल से नई सरकार की विधानसभा शुरू होने वाली है जिससे पहले हमारी एक बैठक हुई। हमारा उद्देश्य है कि सरकार सभी के सहयोग से चले और सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि हमारे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने आज विपक्ष के नेता को विधानसभा में आने का निमंत्रण दिया है। यही संविधान की खूबसूरती है कि हमारे मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विपक्ष के नेता से उनके घर पर जाकर बात की और उन्हें न्योता दिया।
देश में चालू वित्त वर्ष में जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान देश के रोजगार…
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित ‘दिल्ली…
केन्द्र सरकार ने चिकित्सा उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन से…
अमरीका के प्रतिनिधि सभा ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग चलाने के प्रस्ताव…
उत्तर रेलवे छठ पर्व के लिए ने कल से दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों से…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 मई, 2026 को देश में सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं…