भारत

ओडिशा सरकार, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा के लिए शक्तिश्री कार्यक्रम शुरू करेगी

ओडिशा सरकार ने राज्य के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम ‘शक्तिश्री’ शुरू करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी 16 विश्वविद्यालयों और 730 सरकारी तथा सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में लागू किया जाएगा। एक रिपोर्ट-

उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम शक्ति श्री की घोषणा की है। आठ अलग-अलग प्रमुख घटकों पर आधारित शक्ति श्री, कालेजों और विश्वविद्यालयों में एक सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने और स्नातक और स्नातकोत्तर छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, उनके कानूनी अधिकार और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण प्रदान करने में मदद करेगा। आंतरिक शिकायत समितियों- आईसीसी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए छात्राओं को एक शक्ति श्री मोबाइल एप भी उपलब्ध कराया जाएगा। शक्ति श्री कार्यक्रम का एक घटक शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए एक आचार संहिता है जिन्हें महिला सुरक्षा, लैंगिक संवेदनशीलता और पेशेवर नैतिकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक वार्षिक ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल पूरा करना होगा।

यह घोषणा हाल ही में बालेश्‍वर के एफएम महाविद्यालय की एक छात्रा के आत्मदाह करने की घटना के बाद की गई है।

Editor

Recent Posts

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…

6 घंटे ago

कैबिनेट ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए विकसित भारत पहल – सांख्यिकीय परिवर्तन, विश्लेषण एवं अनुसंधान योजना (VISTAR) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…

6 घंटे ago

कैबिनेट ने दुष्‍कर्म और पॉक्सो अधिनियम के मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों के लिए केंद्र प्रायोजित योजना को पांच वर्ष की अवधि के लिए जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…

6 घंटे ago

मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया

संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…

7 घंटे ago

TRAI ने ‘नेटवर्क अनुभव’ प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…

7 घंटे ago