insamachar

आज की ताजा खबर

OECD
बिज़नेस मुख्य समाचार

OECD ने चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP विकास दर 7.6 प्रतिशत और 2026-27 में 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन- ओ.ई.सी.डी. ने भारत की सकल घरेलू उत्पाद- जीडीपी वृद्धि दर 2025-26 में सात दशमलव 6 प्रतिशत, 2026-27 में 6 दशमलव एक प्रतिशत और 2027-28 में 6 दशमलव 4 प्रतिशत रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इससे भारत, विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। संगठन की अंतरिम आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था की मजबूती की परीक्षा ले रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य से माल ढुलाई रुकने और कुछ ऊर्जा अवसंरचनाओं के बंद होने या क्षतिग्रस्त होने से ऊर्जा की कीमतों में उछाल आया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *