भारतीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा और भारतीय नौसेना आयुध सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसे समय में जब वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है, देश समुद्री सहयोग बढ़ा रहे हैं और संयुक्त अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत के बड़ी भूमिका हासिल करने के साथ, नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा और नौसेना आयुध सेवा के अधिकारी उन्नत प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाकर कुशल रसद प्रबंधन के माध्यम से भारतीय नौसेना की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राष्ट्रपति ने अधिकारियों को सलाह दी कि वे दुनिया भर में हो रहे नवीनतम तकनीकी विकास के बारे में लगातार जानकारी हासिल करते रहें। उन्होंने अधिकारियों से सामग्रियों के प्रबंधन और सेवा वितरण प्रणाली को निर्बाध व प्रभावी बनाने के लिए अभिनव दृष्टिकोण अपनाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से राष्ट्र और भारतीय नौसेना की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि वे भारतीय नौसेना को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…