insamachar

आज की ताजा खबर

commercial LPG gas
भारत

तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित की

तेल विपणन कंपनियों ने राज्यों में वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए कार्यकारी निदेशक स्तर पर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण देश में आयातित एलपीजी की उपलब्धता प्रभावित हुई है। सुरेश गोपी ने कहा कि भारत अपनी एलपीजी खपत का लगभग 60 प्रतिशत आयात करता है। इसमें से लगभग 90 प्रतिशत होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एलपीजी आपूर्ति में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए हैं। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने राज्यों को वाणिज्यिक एलपीजी का आवंटन अतिरिक्त 20 प्रतिशत बढ़ाकर कुल आवंटन को संकट-पूर्व स्तर के 70 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *