भगवान बुद्ध की जयंती (बुद्ध पूर्णिमा) आज देशभर में मनाई जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भगवान बुद्ध ने सत्य, अहिंसा, सद्भाव और मानवता तथा सभी प्राणियों के प्रति प्रेम का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की सहिष्णुता, आत्म-स्मरण तथा सदाचरण की शिक्षा सबके लिए प्रेरणा का विषय है।
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षा नैतिक आचरण, मानसिक अनुशासन और प्रज्ञावान जीवन का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि बुद्ध के चार आर्य सत्य के सिद्धांत और अष्टांगिक मार्ग लोगों को करुणा और अहिंसा की प्रेरणा देते हैं।
दुनिया भर में रह रहे बौद्ध अनुयायियों के लिए बुद्ध पूर्णिमा एक बड़ा त्योहार होता हैं। भारत, नेपाल, भूटान, म्यांमार, थाईलैंड, तिब्बत, कोरिया, लाओस, वियतनाम, मंगोलिया, कंबोडिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और श्रीलंका में यह एक प्रमुख पर्व है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…