भारत

विश्व हाथी दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने हाथियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे व्‍यापक सामुदायिक प्रयासों की सराहना की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व हाथी दिवस के अवसर पर हाथियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे व्‍यापक सामुदायिक प्रयासों की सराहना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने हाथियों को ऐसे अनुकूल आवास उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई, जहां वे फल-फूल सकें।

प्रधानमंत्री ने हाथियों के मूल्‍य और हमारी संस्कृति तथा इतिहास में उनके महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में हाथियों की संख्या में हुई वृद्धि की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया; “विश्व हाथी दिवस हाथियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे व्‍यापक सामुदायिक प्रयासों की सराहना करने का अवसर है। इसके साथ-साथ हम हाथियों को ऐसे अनुकूल आवास प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं, जहाँ वे फल-फूल सकें। भारत में हमारे लिए हाथी हमारी संस्कृति और इतिहास के अभिन्‍न अंग हैं। यह बड़ी खुशी की बात है कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी संख्या में वृद्धि हुई है।”

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

8 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…

9 घंटे ago

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

21 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

21 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

21 घंटे ago