उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में खदान धंसने से एक व्यक्ति की मौत और दस से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में कल शाम एक खदान धंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस खदान में दस से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। मृतक का शव बरामद कर लिया गया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल और स्थानीय प्रशासन मज़दूरों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर प्रयासरत हैं। अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने बताया है कि ओबरा के बिल्ली मारकुंडी गाँव में कृष्णा खदान के अंदर एक दीवार अचानक ढह गई, जिससे मज़दूर अंदर फंस गए।





