सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को स्वीकृति दे दी है। आवासन और शहरी कार्य सचिव श्रीनिवास कटिकिथला की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वीकृति और निगरानी समिति की 7वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। योजना के तहत कुल स्वीकृत मकानों की संख्या अब 16.13 लाख से अधिक हो गई है। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने बताया है योजना के तहत महिलाओं को मालिकाना हक दिये जाने तथा वंचित वर्गों को मकान दिये जाने को प्राथमिकता दी जा रही है। हाल में स्वीकृत दो लाख 13 हजार मकानों में से लगभग दो लाख पांच हजार मकान महिलाओं को तथा 25 हजार मकान वरिष्ठ नागरिकों को आवंटित किये गये हैं।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…