insamachar

आज की ताजा खबर

Pakistan has topped the Global Terrorism Index for the first time.
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद सूचकांक में पहली बार शीर्ष स्थान पर आ गया

पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद सूचकांक में पहली बार शीर्ष स्थान पर आ गया है। पाकिस्तान में पिछले वर्ष आतंकवाद से जुड़ी मौतों में 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस द्वारा प्रकाशित वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026 के अनुसार, पाकिस्तान में आतंकवाद से होने वाली मौतें 2013 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर हैं। वर्ष 2025 में देश में एक हजार एक सौ 39 आतंकवादी मौतें और एक हजार 45 घटनाएं दर्ज की गईं, जो बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को दर्शाती हैं।

163 देशों में आतंकवाद के प्रभाव का आकलन करने वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के अपने पड़ोसी देशों, विशेष रूप से अफगानिस्तान के साथ तनावपूर्ण संबंधों और देश में बढ़ती हिंसा ने महत्वपूर्ण सुरक्षा जोखिम पैदा किए हैं। वर्ष 2025 में पाकिस्तान लगातार छठें वर्ष ऐसा देश बना था जब आतंकवाद से होने वाली मौतों में वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा, देश में बंधक बनाने की घटनाएं भी बढ़ी हैं और पीड़ितों की संख्या 2024 में 101 से बढ़कर 2025 में 655 हो गई।

पाकिस्तान में आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत बने हुए हैं। पिछले वर्ष देश में हुए कुल आतंकी हमलों में से 74 प्रतिशत से अधिक और कुल मौतों में से 67 प्रतिशत मौतें इन्हीं दो प्रांतों में दर्ज की गईं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *