पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हमलों में 70 से अधिक लोग मारे गए हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लासबेला जिले के बेला में एक राजमार्ग पर वाहनों को निशाना बनाकर किए गए बड़े हमले में 14 सैनिक और पुलिस कर्मियों सहित 21 आतंकवादी मारे गए। एक अलग घटना में, मुसाखेल जिले में हथियारबंद लोगों ने अंतर-प्रांतीय राजमार्ग को अवरुद्ध करके 23 लोगों की हत्या कर दी। हमलावरों ने यात्रियों को ट्रकों और बसों से उतारकर उनकी पहचान की और फिर उन पर गोलीबारी की। मृतकों की पहचान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के निवासियों के रूप में की गई है।
कलात में, एक पुलिस चौकी और एक राजमार्ग पर हमले में पांच पुलिसकर्मियों सहित दस लोग मारे गए। कल बोलान शहर में एक रेल पुल पर हुए विस्फोटों के बाद क्वेटा के लिए रेल यातायात भी निलंबित कर दिया गया था। पुलिस को रेलवे ब्रिज पर हमले वाली जगह के पास छह अज्ञात शव मिले हैं। बलूचिस्तान प्रांत वर्षों से अशांति का सामना कर रहा है, पिछले कुछ हफ्तों में इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…
सऊदी अरब ने कहा है कि ड्रोन हमले के एक दिन बाद उसने देश भर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…
यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…