उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर कई बिंदुओं से पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन करने की खबरें मिली हैं। उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास नौगाम इलाके में कई स्थानों से पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की सूचना मिली हैं। कल देर रात जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ इलाकों से भी उल्लंघन की सूचना मिली है। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तानी सेना द्वारा छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया गया जिसका भारतीय सेना ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया। इस बीच, पहलगाम और कश्मीर में अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए आज श्रीनगर पहुंचे। सेना प्रमुख को श्रीनगर स्थित चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने समग्र सुरक्षा स्थिति और आतंकवादियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई तथा नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने की पाकिस्तानी सेना की कोशिशों के बारे में जानकारी दी। जनरल द्विवेदी ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर हमले के बाद समग्र सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…