भारत

पाकिस्तान के तस्कर पंजाब सीमा से भारत में मादक पदार्थों की तस्करी बढ़ाने के नए तरीके अपना रहे

पाकिस्तान के तस्कर पंजाब सीमा से भारत में मादक पदार्थों की तस्करी बढ़ाने के नए तरीके अपना रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल के सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान के तस्कर कानूनी छानबीन से बचने के लिये नए चेहरों को प्राथमिकता दे रहे हैं। वे भारत में अपने मददगारों से नाबालिगों को संदेशवाहक या सामान पंहुचाने वाले के रूप में रखने के लिए भी कह रहे हैं ताकि गिरफ्तार होने की स्थिति में उन्हें जेल न भेजा जा सके।

सीमा सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस वर्ष अब तक 203 से अधिक भारतीय ड्रग तस्करों और 16 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा है। बीएसएफ ने 3 पाकिस्तानी घुसपैठियों को भी मार गिराया है। बल ने एंटी-ड्रोन सिस्टम, मोशन सेंसर और नाइट वि‍ज़न डिवाइस तैनात करके 200 पाकिस्तानी ड्रोनों को 287 किलोग्राम हेरोइन, 13 किलोग्राम आईस ड्रग, एके-47 सहित 174 हथियार, 12 हैंड ग्रेनेड और 10 किलोग्राम से अधिक उच्च विस्फोटक सहित जब्त किया है। बीएसएफ प्रवक्ता, उप महानिरीक्षक, ए.के. विद्यार्थी ने बताया कि कुछ अच्छे ग्रामीणों की स्वैच्छिक मदद और पंजाब पुलिस व अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान, अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफियाओं के स्थानीय स्रोतों का पता लगाने में कारगर साबित हो रहे हैं।

Editor

Recent Posts

अरब सागर में इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 3000 करोड़ की हेरोइन-मेथ जब्त; 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने ATS गुजरात और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान…

2 घंटे ago

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ बैठक में शामिल होंगे

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ…

2 घंटे ago

भारत वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय क्रिकेट मैच आज गुवाहाटी में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी…

2 घंटे ago

नौसेना इस वर्ष अपने बेड़े में रिकॉर्ड 18 युद्धपोत शामिल करेगी, ये इतिहास में एक वर्ष का सबसे बड़ा सैन्य बल विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा वर्ष को भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष…

2 घंटे ago

भारत ने विश्व को परमाणु हथियार मुक्त दुनिया बनाने और सभी परमाणु हथियारों को समाप्‍त करने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत ने परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व और सार्वभौमिक, गैर-भेदभावपूर्ण और सत्यापन योग्य निरस्त्रीकरण के…

3 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले के पहाड़ी इलाकों में कल देर शाम सुरक्षा बलों के साथ…

3 घंटे ago