insamachar

आज की ताजा खबर

Pakistan Defense Minister declared an open war against Afghanistan
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान के विरूध्द एक खुले युद्ध की घोषणा की

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान के विरूध्द एक खुले युद्ध की घोषणा की। इस घोषणा के साथ पाकिस्तान ने आज सुबह काबुल सहित अफगानिस्तान के अन्‍य प्रांतों में हवाई हमले किए। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तानी बलों ने काबुल, कंधार और पक्तिया के कुछ हिस्सों में हवाई हमले किए।

पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने कल रात अफगानिस्तान के खिलाफ ‘गजब लिल हक‘ अभियान की शुरूआत के बाद लगभग 133 अफगान तालिबानियों को मार गिराया है। वहीं तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने कल रात 19 पाकिस्तानी सैन्य चौकियों और दो सैन्य ठिकानों पर कब्ज़ा किए जाने तथा कुल 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने की बात कही है। हालांकि, किसी स्वतंत्र अंतरर्राष्ट्रीय एजेंसी ने इन आंकड़ों को सत्यापित नहीं किया है। दोनों पक्ष एक दूसरे को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव (सीएफआर) अंतोनियो गुतरश ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से कूटनीति के ज़रिए समाधान तलाशने का आग्रह किया है। इससे पहले भारत ने अफगान क्षेत्र पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में रमज़ान के पवित्र महीने में कई नागरिक हताहत हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *