खेल

पेरिस ओलंपिक: नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में जीता रजत पदक

पेरिस ओलिंपिक में, भारतीय एथलीट, नीरज चोपड़ा ने सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ, 89.45 मीटर थ्रो करके कल रात पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता। इसके बाद पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ, 90.57 मीटर के सर्वकालिक ओलिंपिक रिकॉर्ड को तोड़कर स्वर्ण पदक जीता।

मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, स्‍वतंत्रता प्राप्ति के बाद दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट बन गये हैं। नीरज चोपड़ा 89.34 मीटर के थ्रो के साथ क्वालिफिकेशन राउंड में आगे रहने के बाद फाइनल में पहुंचे।

वे वर्ष 2008 और 2012 के खेलों में कांस्य और रजत जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार के बाद ओलिंपिक में लगातार पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी और कुल मिलाकर तीसरे खिलाड़ी बन गए। वह नॉर्मन प्रिचर्ड, सुशील कुमार, पीवी सिंधु और मनु भाकर के बाद एक से अधिक व्यक्तिगत स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले पांचवें भारतीय भी बन गये हैं।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

12 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

12 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

12 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

12 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

12 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

16 घंटे ago