भारत

आर्मेनिया के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

आर्मेनिया की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष एलेन सिमोनियन के नेतृत्व में वहां के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

राष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए भारत और आर्मेनिया के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संपर्कों तथा साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित बहुमुखी समकालीन संबंधों की चर्चा की।

राष्ट्रपति ने वैश्विक बहुपक्षीय मंचों पर दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग का भी उल्लेख किया तथा आर्मेनिया की अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की सदस्यता और वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ के तीनों शिखर सम्मेलनों में भागीदारी की सराहना की।

राष्ट्रपति ने विभिन्न विकास साझेदारी कार्यक्रमों के माध्यम से आर्मेनिया में क्षमता निर्माण और कौशल विकास में योगदान जारी रखने की भारत की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार का विस्तार करने और दोनों देशों के बीच भौतिक और वित्तीय संपर्क बढ़ाने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

राष्ट्रपति ने कहा कि नियमित संसदीय वार्ता एक-दूसरे की शासन प्रणालियों और कानूनों की समझ बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने यह भी कहा कि आर्मेनियाई संसदीय प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

44 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

5 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

5 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

5 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

11 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

11 घंटे ago