भारत

परमेश शिवमणि ने भारतीय तटरक्षक बल के 26वें महानिदेशक का कार्यभार संभाला

परमेश शिवमणि ने भारतीय तट रक्षक बल (आईसीजी) के 26 वें महानिदेशक का कार्यभार संभाल लिया है । 35 वर्षों से अधिक के अपने शानदार करियर के दौरान वे तटवर्ती और समुद्री क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

महानिदेशक परमेश शिवमणि नौ-संचालन और दिशा-निर्देशन के विशेषज्ञ हैं और उनकी समुद्री कमान में उन्नत समुद्री गश्ती जहाज ‘समर’ और ‘विश्वस्त’ सहित भारतीय तट रक्षक बल के सभी प्रमुख जहाज शामिल हैं। वे तट रक्षक क्षेत्र (पूर्व), तट रक्षक क्षेत्र (पश्चिम), तट रक्षक कमांडर (पूर्वी समुद्र तट) के शीर्ष पदों पर रहे हैं। वे नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र हैं।

महानिदेशक परमेश शिवमणि को सितंबर 2022 में अपर महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया और फिर उनकी नियुक्ति तट रक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली में की गई थी। उन्हें अगस्त 2024 में तट रक्षक महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

इस अवधि के दौरान, कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन और अभ्यास संपन्न किए गए, जिनमें करोड़ों रुपये की नशीली दवाओं/मादक पदार्थों और सोने की जब्ती, गंभीर चक्रवाती तूफानों के दौरान नाविकों का बचाव, विदेशी तट रक्षकों के साथ संयुक्त अभ्यास, अवैध शिकार विरोधी अभियान, चक्रवातों/प्राकृतिक आपदाओं के दौरान मानवीय सहायता और तटीय सुरक्षा अभ्यास शामिल हैं।

उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए 2014 में तटरक्षक पदक और 2019 में राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2012 में डीजी कोस्ट गार्ड प्रशस्ति और 2009 में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (पूर्व) प्रशस्ति से भी सम्मानित किया गया था।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांतरण के रूप में 1,09,019 करोड़ रुपये अग्रिम जारी किए

केंद्र सरकार ने आज राज्यों को कर हस्तांतरण की नियमित किस्त के रूप में एक…

3 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एंटीगुआ और बारबुडा के गवर्नर जनरल से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज सेंट जॉन्स में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में…

3 घंटे ago

UIDAI ने 300 ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं (ओवीएसई) को ऑनबोर्ड किया

लोगों के बीच आधार ऐप के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, यूआईडीएआई ने जनवरी में…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 के समापन सत्र को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की…

4 घंटे ago

डॉ. जितेंद्र सिंह ने अंतरिक्ष मलबा सक्रियता से हटाने और कक्षा में ही अंतरिक्ष सेवा प्रदान करने के कॉसमोसर्व स्पेस की बेस-1 सुविधा का हैदराबाद में उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक,…

4 घंटे ago