दिल्ली में आज दिन भर धूप खिली रही और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।