बिज़नेस

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप एस पुरी ने वैश्विक तेल बाजारों के हाल के रुझानों और अस्थिरता के बारे में ओपेक महासचिव से बात की

ओपेक महासचिव महामहिम हैथम अल-घैस के साथ टेलीफोन पर बातचीत में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने व्यावहारिकता के साथ बाजार स्थिरता, सामर्थ्य को संतुलित करने के महत्व पर जोर दिया। हरदीप एस पुरी ने आज यानी 19 अप्रैल, 2024 को ओपेक महासचिव के साथ टेलीफोन पर 30 मिनट तक बातचीत की। चर्चा में अन्य बातों के अलावा, वैश्विक तेल बाजारों में हाल के रुझानों और अस्थिरता और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा स्थिरता के लिए उनके निहितार्थों पर चर्चा हुई।

हरदीप सिंह पुरी ने बातचीत के दौरान कहा, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में, भारत वैश्विक ऊर्जा बाजारों में संतुलन हासिल करने के प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत और ओपेक के बीच साझेदारी लंबे समय से चली आ रही है। भारत ओपेक के लिए दूसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान भारत ने ओपेक देशों से लगभग 120 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कच्चा तेल, एलपीजी, एलएनजी और पेट्रोलियम उत्पादों का आयात किया।

Editor

Recent Posts

बिहार में नदियों के जलस्तर में कमी आने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत मिली

बिहार में गंगा, गंडक, कोसी और सोन समेत विभिन्न नदियों के जलस्तर में कमी आने…

19 मिनट ago

बम्‍बई हाई कोर्ट ने पीएम मोदी पर राहुल गाधी की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ वर्ष 2019 में दायर मानहानि मामले में जारी समन को रद्द करने से इनकार किया

बम्‍बई उच्च न्यायालय ने आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के खिलाफ…

21 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्‍यास और लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के वड़ोदरा में 35 हजार करोड़ रूपए की विभिन्‍न…

22 मिनट ago

पीएम-सेतु ने उद्योग-उन्मुख ITI रूपांतरण को सुदृढ़ किया; पांचवीं राष्ट्रीय संचालन समिति ने 735.70 करोड़ रुपये के एसआईपी को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री कौशल और रोजगार क्षमता परिवर्तन कार्यक्रम (पीएम-सेतु यानी पीएम-एसईटीयू) की पांचवीं राष्ट्रीय संचालन समिति…

25 मिनट ago

भारतीय वायु सेना ड्रोनथॉन-2026: 14 से 16 सितंबर तक जैसलमेर के पोखरण रेंज में आयोजित होगी

भारतीय वायु सेना ड्रोनथॉन-2026 का आयोजन कर रही है, जिसका उद्देश्य घरेलू निर्माताओं को मानवरहित…

27 मिनट ago

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने संपत्ति मालिक परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने संपत्ति मालिक…

8 घंटे ago