बिज़नेस

आउटलुक प्लैनेट सस्टेनेबिलिटी समिट एंड अवार्ड्स 2024 में PFC को “सीएसआर चैंपियन अवार्ड” मिला

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) को गोवा में आयोजित आउटलुक प्लैनेट सस्टेनेबिलिटी समिट एंड अवार्ड्स 2024 में एनएफ (गैर-जीवाश्म ईंधन) व्यवसाय श्रेणी में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया । सार्वजनिक उद्यम विभाग, आईआईटी गोवा और आउटलुक के अधिकारियों की उपस्थिति में यह पुरस्कार पीएफसी की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक परमिंदर चोपड़ा ने भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सचिव वी. श्रीनिवास से ग्रहण किया।

वरिष्ठ सरकारी नीति निर्माता और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के शीर्ष प्रबंधन, स्थिरता में अनुकरणीय पहलों पर चर्चा और उसका प्रदर्शन करने के लिए आउटलुक प्लैनेट सस्टेनेबिलिटी समिट एंड अवार्ड्स 2024 में एक साथ आए। सीएसआर एनएफ श्रेणी में पीएफसी की जीत सामाजिक जिम्मेदारी और टिकाऊ व्यावसायिक प्रथाओं के प्रति इसकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सम्मेलन में स्थायित्व में उत्कृष्ट योगदान के लिए विभिन्न श्रेणियों में दिग्गजों और अग्रदूतों को सम्मानित किया गया।

पीएफसी की सीएसआर पहल शिक्षा और क्षमता निर्माण के माध्यम से समाज में समावेशी और समानतापूर्ण विकास में योगदान देने वाली प्रभावशाली परियोजनाओं पर केंद्रित है। भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम और एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट के रूप में, पीएफसी स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण और स्थायित्व, कौशल विकास और दिव्यांग लोगों के सशक्तिकरण में विभिन्न सतत और विकासात्मक पहलों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने जियोपॉलिटिक्स और जियो-इकॉनॉमिक्स पर भारत के फ्लैगशिप कॉन्फ्रेंस, रायसीना डायलॉग के 11वें एडिशन में हिस्सा लिया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जियोपॉलिटिक्स और जियो-इकॉनॉमिक्स पर भारत के फ्लैगशिप कॉन्फ्रेंस, रायसीना…

9 मिनट ago

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (MoPSW) सर्बानंद सोनोवाल ने ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर चार नदी प्रकाशस्तंभों की आधारशिला रखी

भारत ने अंतर्देशीय जलमार्ग नौवहन के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व कदम उठाया है, क्योंकि केंद्रीय…

20 मिनट ago

इस्राएली रक्षा बलों ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल बेड़े से जुड़े कई ठिकानों को नष्ट करने का दावा किया

पश्चिम एशिया में संघर्ष और तेज हो गया है। इस्राएली रक्षा बलों ने ईरान के…

3 घंटे ago

भारत और फिनलैंड ने पर्यावरण सहयोग, प्रवासन और गतिशीलता सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में कई समझौते किए

भारत और फिनलैंड के बीच आज नई दिल्‍ली में पर्यावरण सहयोग, प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी…

3 घंटे ago

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में आज भारत का सामना इंग्लैंड से

आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज भारत और इंग्लैंड के बीच होगा। यह…

3 घंटे ago

श्रीलंका की नौसेना ने ईरान के नौसेना पोत आईरिस देना के 84 नाविकों के शव बरामद कर लिए

श्रीलंका की नौसेना ने ईरान के नौसेना पोत आईरिस देना के 84 नाविकों के शव…

3 घंटे ago