भारत

प्रधानमंत्री ने 49वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की; खान, रेलवे, जल संसाधन, औद्योगिक गलियारों और बिजली क्षेत्र से संबंधित आठ महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साउथ ब्लॉक में प्रगति – सक्रियता से शासन और समय पर कार्यान्वयन के लिए आईसीटी-सक्षम बहु-मॉडल प्लेटफ़ॉर्म – की 49वीं बैठक की अध्यक्षता की। यह प्लेटफ़ॉर्म केंद्र और राज्यों को प्रमुख परियोजनाओं को तेज़ी से आगे बढ़ाने, बाधाओं को दूर करने और कार्य की समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए एक साथ लाता है।

बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री ने खान, रेलवे, जल संसाधन, औद्योगिक गलियारे और बिजली सहित विभिन्न क्षेत्रों की आठ महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा की। ये परियोजनाएँ देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैली हुई हैं, जिनका कुल निवेश 65,000 करोड़ रुपये से अधिक है। आर्थिक विकास और जन कल्याण की महत्वपूर्ण प्रेरक मानी जाने वाली इन परियोजनाओं की समीक्षा स्पष्ट समयसीमा, प्रभावी अंतर-एजेंसी समन्वय और बाधाओं के शीघ्र समाधान पर ज़ोर देते हुए की गई।

प्रधानमंत्री ने दोहराया कि क्रियान्वयन में देरी की दोहरी कीमत होती है – अक्सर परियोजना परिव्यय बढ़ जाता है और नागरिकों को समय पर आवश्यक सेवाओं और अवसंरचना सुविधा से वंचित होना पड़ता है। उन्होंने केंद्र और राज्य दोनों स्तरों के अधिकारियों से परिणाम-उन्मुख दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया, जिससे अवसरों का लाभ लोगों के जीवन स्तर में सुधार के रूप में उठाया जा सके, साथ ही नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने और उद्यमों के लिए व्यवसाय करने में आसानी के लक्ष्यों को भी आगे बढ़ाया जा सके।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को भी प्रमुख परियोजनाओं की नियमित समीक्षा और निगरानी के लिए अपने स्तर पर व्यवस्था स्थापित करनी चाहिए, ताकि समय पर क्रियान्वयन और बाधाओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से सुधारों पर ज़ोर देने का आग्रह किया, जिसका उद्देश्य प्रतिस्पर्धा में सुधार करना, दक्षता को सुदृढ़ करना और विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देना होना चाहिए और इस बात पर ज़ोर दिया कि इन सुधारों के माध्यम से बेहतर तैयारी हमें उभरते अवसरों का तेज़ी से लाभ उठाने में सक्षम बनाएगी।

Editor

Recent Posts

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

13 घंटे ago

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा में तैनात वायुसेना कर्मियों से पूरी सतर्कता और अभियान की तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…

13 घंटे ago

ओएमसी ने कर्नाटक में बताए गए इथेनॉल के स्तर की पुष्टि करने के लिए, तय मानकों के तहत संयुक्त नमूने और स्वतंत्र परीक्षण की मांग की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…

16 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…

16 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…

20 घंटे ago