प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात रेमल के बाद असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और केंद्र सरकार ने राज्यों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों की सहायता में जुटे हुए हैं।
असम में बाढ़ से लगभग दो लाख लोग और 386 गांव प्रभावित हुए हैं। 35 हजार से अधिक लोग 95 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार विनाशकारी बाढ में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है।
गृह मंत्री अमित शाह ने तूफान रेमल से उत्पन्न प्राकृतिक आपदा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। अमित शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ताजा स्थिति से अवगत कराया।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…