भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन अंतर्राष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से तूतीकोरिन अंतर्राष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल के उद्घाटन को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा का एक अहम पड़ाव है। उन्होंने नए तूतीकोरिन अंतर्राष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल को ‘भारत के समुद्री बुनियादी ढ़ांचे की एक नई उपलब्धि’ बताया। वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह के विस्तार में तूतीकोरिन अंतर्राष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल की भूमिका का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 14 मीटर से अधिक गहरे ड्राफ्ट और 300 मीटर से अधिक लंबे बर्थ के साथ, यह टर्मिनल वी.ओ.सी. बंदरगाह की क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इस नए टर्मिनल से वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह पर रसद लागत कम होने के साथ भारत के लिए विदेशी मुद्रा की बचत भी होगी। प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के लोगों को बधाई दी और वी.ओ.सी. बंदरगाह से संबंधित कई परियोजनाओं को याद किया जो दो साल पहले उनकी तमिलनाडु यात्रा के दौरान शुरू की गई थीं। प्रधानमंत्री ने परियोजनाओं का कार्य तेजी से पूरा होने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लैंगिक विविधता के प्रति प्रतिबद्धता इस टर्मिनल की प्रमुख उपलब्धियों में से एक है, जिसमें 40 प्रतिशत कर्मचारी महिलाएं हैं और यह समुद्री क्षेत्र में महिलाओं के नेतृत्व के विकास का प्रतीक है।

भारत के आर्थिक विकास को गति देने में तमिलनाडु के समुद्र तट की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकारते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तीन प्रमुख बंदरगाहों और 17 गैर-प्रमुख बंदरगाहों के साथ, तमिलनाडु समुद्री व्यापार का एक प्रमुख केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि बंदरगाह आधारित विकास को बढ़ावा देने के लिए, भारत बाह्य बंदरगाह कंटेनर टर्मिनल के विकास में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रहा है और वी.ओ.सी. बंदरगाह की क्षमता लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वी.ओ.सी.बंदरगाह भारत के सामुद्रिक विकास का एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के बुनियादी ढांचे के विकास से परे, व्यापक समुद्री मिशन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व को सतत विकास और दूरदर्शी सोच का रास्ता दिखा रहा है। उन्होंने बताया कि वी.ओ.सी. बंदरगाह को हरित हाइड्रोजन केन्द्र और अपतटीय पवन ऊर्जा के लिए नोडल बंदरगाह के रूप में मान्यता दी जा रही है। ये पहल जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नवाचार और सहयोग भारत की विकास यात्रा में सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि टर्मिनल का उद्घाटन सामूहिक शक्ति का प्रमाण है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत अब सड़कों, राजमार्गों, जलमार्गों और वायुमार्गों के विशाल नेटवर्क से बेहतर ढंग से जुड़ा हुआ है और इस जुड़ाव से वैश्विक व्यापार में देश की स्थिति मजबूत हो रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में एक प्रमुख हितधारक बन रहा है और यह बढ़ती क्षमता हमारी आर्थिक वृद्धि की नींव है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन का समापन इस विश्वास के साथ किया कि विकास की यह गति भारत को जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रेरित करेगी और तमिलनाडु इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Editor

Recent Posts

भारत, अमरीका और 8 अन्य देशों ने AI आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा पर साझा प्रयासों के लिए एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए

भारत, अमरीका और 8 अन्य देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा पर साझा…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय में आइकॉनिक टॉवर का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ओडिशा के कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय में आइकॉनिक…

3 घंटे ago

भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (IMNEX-26) का 8वां संस्करण विशाखापट्टनम में संपन्न हुआ

भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (आईएमएनईएक्स-26) का 8वां संस्करण अपने बंदरगाह और समुद्री चरणों के सफल समापन…

3 घंटे ago

गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के गैर-हिमाच्छादित वाले क्षेत्रों में जनगणना 2027 के दूसरे चरण के लिए स्व-गणना शुरू

जनगणना 2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना (PE) के लिए स्व-गणना (SE) की प्रक्रिया…

3 घंटे ago

भारतीय तटरक्षक बल ने राष्ट्रीय तटीय सुरक्षा सम्मेलन ‘सागर सुरक्षा 2026’ की शुरुआत की

भारतीय तटरक्षक बल ने गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन प्रभाग के सहयोग से आज कोलकाता…

4 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार…

4 घंटे ago