अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने दक्षिण अफ्रीका में G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाक़ात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने जोहांसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाक़ात की। दोनों नेताओं ने वर्ष 2020 में संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने के बाद, पिछले पाँच वर्षों के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आपसी सहयोग में आई मज़बूती और विस्तार पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री अल्बनीज़ ने भारत में हाल ही में हुए आतंकी हमले पर संवेदना और एकजुटता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ वैश्विक लड़ाई को और सशक्त बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों नेताओं ने राजनीतिक एवं रणनीतिक मुद्दों, रक्षा एवं सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार एवं निवेश, महत्वपूर्ण खनिज, प्रौद्योगिकी, गतिशीलता, शिक्षा तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क सहित व्यापक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों प्रधानमंत्रियों ने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

दोनों नेताओं ने स्वीकार किया कि उच्च-स्तरीय संपर्कों की निरंतरता ने द्विपक्षीय संबंधों को ठोस गति प्रदान की है। उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और भी ऊँचाइयों तक ले जाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।

Editor

Recent Posts

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप के सुपर 8 में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला होगा

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप के सुपर 8 में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के…

15 मिनट ago

पाकिस्तान की वायु सेना के हमले में अफगानिस्तान सीमा क्षेत्र में 17 अफगान नागरिकों की मौत हो गई और 12 से अधिक घायल हो गए

पाकिस्तान की वायु सेना के हमले में अफगानिस्तान सीमा क्षेत्र में 17 अफगान नागरिकों की…

26 मिनट ago

भारत और ब्राजील ने डाक क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत और ब्राजील ने डाक क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर…

37 मिनट ago

मज़बूत ग्लोबल समर्थन के साथ इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 भारत मंडपम में सम्पन्न

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 भारत मंडपम, नई दिल्ली में सम्पन्न हो गया। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स…

1 दिन ago