भारत

प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने मार्से में पहले भारतीय वाणिज्य दूतावास का संयुक्त उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने मार्सिले में आज संयुक्त रूप से भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति मैक्रों की ओर से महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंधों में एक मील का पत्थर है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रपति मैक्रों की विशिष्ट उपस्थिति की अत्यंत सराहना की। वाणिज्य दूतावास में इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के लिए एकत्र हुए प्रवासी भारतीयों ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

जुलाई 2023 में प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा के दौरान मार्सिले में महावाणिज्य दूतावास खोलने के निर्णय की घोषणा की गई थी। इस महावाणिज्य दूतावास के पास फ्रांस के दक्षिणी भाग में प्रोवेंस आल्प्स कोटे डी’ज़ूर, कोर्सिका, ओसीटानी और ऑवर्गे-रोन-आल्प्स सहित चार फ्रांसीसी प्रशासनिक क्षेत्रों का वाणिज्य दूतावास क्षेत्राधिकार होगा।

फ्रांस का यह क्षेत्र व्यापार, उद्योग, ऊर्जा और ऐशो-आराम के लिए पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है और भारत के साथ इसके महत्वपूर्ण आर्थिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी संबंध हैं। फ्रांस के दूसरे सबसे अधिक जनसंख्या वाले शहर में खुला यह नया महावाणिज्य दूतावास भारत-फ्रांस की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

4 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

4 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

4 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

4 घंटे ago