insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi and Malaysian PM Anwar Ibrahim participated in the Selamat Datang Modi Ji event.
भारत

प्रधानमंत्री मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने ‘सेलामत दातंग मोदी जी’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम कुआलालंपुर में एक कम्युनिटी प्रोग्राम, सेलामत दातंग मोदी जी में हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह दो दिन की यात्रा पर मलेशिया पहुंचे। वे कल मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करेंगे, जिसके बाद कई समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर होने की संभावना है।

सेलामत दातंग मोदी जी, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए लगभग पन्‍द्रह हजार भारतीय मूल के लोग एकत्रित हुए हैं। मलेशिया के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया में भारतीय समुदाय की भूमिका का उल्‍लेख करते हुए कहा कि भारतीय समुदाय के लोग दोनों देशों के बीच जीवित सेतु के रूप में कार्य करते हैं।

भारतीय समुदाय के लोग दोनों देशों की मित्रता का एक मजबूत स्‍तंभ है। प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया की यह तीसरी आधिकारिक यात्रा है। वहीं वर्ष 2024 में दोनों पक्षों द्वारा अपने संबंधों को व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है। शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता और आमने-सामने की द्विपक्षीय बैठक कल होगी। इन बैठकों में दोनों पक्षों द्वारा कई समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर करने की भी संभावना है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *