भारत

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। राष्ट्रपति पाहमला वरिष्ठ अधिकारियों और उद्योग जगत के दिग्गजों सहित उच्च स्तरीय शिष्‍टमंडल के साथ आज सुबह तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। दोनों नेता व्यापार, निवेश, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, आवागमन, संस्कृति और जन-संपर्क सहित कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान बहुपक्षीय मंचों में सहयोग सहित क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा होगी।

इस वर्ष फरवरी में स्विट्ज़रलैंड के राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में भाग लेने के लिए भारत का दौरा किया था। इस यात्रा का महत्व इस दृष्टि से और बढ़ जाता है कि वह इस महीने की सात तारीख को दूसरे भारत ईएफटीए प्रॉस्पेरिटी समिट में भाग लेंगे। यह शिखर सम्मेलन भारत ईएफटीए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते के लागू होने की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। ईएफटीए देशों में स्विट्ज़रलैंड, भारत का सबसे बड़ा व्यापार और निवेश साझेदार है। भारत और स्विट्ज़रलैंड के बीच दीर्घकालिक मैत्रीपूर्ण संबंध है। राष्ट्रपति की इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे। साथ ही आपसी हित के नए क्षेत्रों में सहयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति पाहमला आज शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्‍यम जयशंकर भी राष्ट्रपति पाहमला से मुलाकात करेंगे।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

53 मिनट ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

57 मिनट ago

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

14 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

14 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

14 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

14 घंटे ago