भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के सभी मतदाताओं से मतदान की अपील की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में बुधवार को दूसरे चरण के तहत हो रहे विधानसभा चुनाव में लोगों से भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 विधानसभा सीट पर सुबह सात बजे मतदान आरंभ हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। पच्चीस लाख से अधिक मतदाता चुनाव में उतरे 239 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे मतदान जरूर करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरा अभिनंदन।’’

Editor

Recent Posts

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…

7 घंटे ago

बैंकर्स बुक्स साक्ष्य अधिनियम, 2026, 1 अक्टूबर से लागू होगा

सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…

9 घंटे ago

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 80 लाख से अधिक एचपीवी वैक्सीन की खुराकें दी गईं

भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…

11 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच पहुंचे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…

11 घंटे ago