प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया में जकार्ता पहुंचे, जहां से उन्होंने अपने तीन देशों के हिंद-प्रशांत दौरे की शुरुआत की। जकार्ता हवाई अड्डे पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो ने उनका व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। स्थानीय इंडोनेशियाई समुदाय और भारतीय प्रवासी समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया, जिसमें पारंपरिक भारतीय और इंडोनेशियाई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल थीं।
यह प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया की चौथी यात्रा है और मई 2018 में भारत-इंडोनेशिया संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत किए जाने के बाद उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा है। इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और आपसी साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शहर योग्याकार्ता की यात्रा भी करेंगे, जहां वे प्रंबानन मंदिर परिसर का दौरा करेंगे। भारत और इंडोनेशिया वहां संरक्षण कार्य में सहयोग करेंगे। जकार्ता में, प्रधानमंत्री भारतीय प्रवासी समुदाय की विशाल सभा को संबोधित करेंगे।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…