insamachar

आज की ताजा खबर

Prime Minister Modi attended the centenary celebrations of the Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) in New Delhi today.
भारत मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-आर.एस.एस. के शताब्दी समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-आर.एस.एस. के शताब्दी समारोह में भाग लिया। शताब्‍दी समारोह आर.एस.एस. की विरासत, संघ के सांस्कृतिक योगदान और देश की एकता में संघ की भूमिका को दर्शाता है। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आर.एस.एस. राष्ट्र निर्माण के लिए कार्यरत है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक राष्ट्र सेवा और समाज को सशक्त बनाने के लिए अथक प्रयास करते रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक विशेष स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया। उन्‍होंने कहा कि सिक्‍के पर भारत माता का प्रतीक है।

मैं संघ के संस्थापक, हम सभी के आदर्श परम पूज्य डॉक्टर हेडगेवार जी के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। संघ की 100 वर्ष की इस गौरवमई इस यात्रा की स्मृति में आज भारत सरकार ने विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्के जारी किए हैं। सौ रूपए के सिक्के पर एक और राष्ट्रीय चिन्ह है और दूसरी ओर सिंह के साथ वरद मुद्रा में भारत माता की भव्य छवि समर्पण भाव से उसे नमन करते स्वयंसेवक दिखाई देते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कल विजयदशमी का पर्व है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

कल विजयदशमी का महापर्व है। ऐसे महान पर्व पर 100 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना यह कोई संयोग नहीं था। यह हजारों वर्षों से चली आ रही उस परंपरा का पुनर उत्थान था जिसमे राष्ट्र चेतना समय-समय पर उस युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए नए-नए अवतारों में प्रकट होती है इस युग में संघ उसी अनादि राष्ट्र चेतना का पुण्य अवतार है।

इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आर.एस.एस. लोगों में राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक जागरूकता की भावना जगाता है। आर.एस.एस. के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि संघ के कार्यों और गतिविधियों को देश के कोने-कोने में देखा जा सकता है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *