भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से एकजुट होकर भारत के लिए कार्य करने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अपशब्दों से कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होता। उन्होंने गुमराह लोगों को सही राह दिखाने का आह्वान किया।

जंतर-मंतर पर हुई घटना का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश और दुनिया ने उनके तथा उनकी स्वर्गीय माताजी के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग को देखा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आचरण को लेकर समाज में आक्रोश स्वाभाविक है, लेकिन बचपन एक ऐसा समय भी होता है जब भूल हो जाती है और यह सीखने तथा सुधार करने का अवसर भी होता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे भटके हुए बच्चों को दंडित करने, उन्हें अदालतों के चक्कर लगवाने या सामाजिक उत्पीड़न का शिकार बनाने के बजाय, हमें उन्हें गले लगाना चाहिए और सही रास्ता दिखाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे उन्हें क्षमा करना चाहते हैं और उन्होंने समाज से भी इस भावना को स्वीकार करने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने युवाओं से राष्ट्र के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने, गलतियों से सीखने और अपने सपनों को पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश तेजी से प्रगति कर रहा है और उन्होंने यह इच्छा व्यक्त की कि प्रत्येक युवा को भी जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने सभी से भारत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया।

युवाओं को सही राह दिखाने का संदेश देता एक वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा;

“अपशब्दों से कभी समाधान नहीं निकलता।

आइए, गुमराह लोगों का मार्गदर्शन करें।

आइए, एकजुट होकर प्रयास करें।

आइए, भारत के लिए कार्य करें।”

Editor

Recent Posts

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लद्दाख में पहले मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दी, पहला शैक्षणिक सत्र 2027-28 से शुरू होगा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लद्दाख में पहले मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दे दी है।…

6 घंटे ago

विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत और अमरीका के बीच असाधारण स्तर की सहमति

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत और…

6 घंटे ago

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आज से हिमाचल प्रदेश में शुरू

विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आज हिमाचल प्रदेश में भगवान श्री रघुनाथ जी की रथ…

6 घंटे ago

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।…

23 घंटे ago

भारत ने यूएन में अपने ‘परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल न करने’ के संकल्प पर जोर दिया

भारत ने परमाणु हथियारों का पहला प्रयोग न करने और गैर-परमाणु हथियार संपन्न देशों के…

23 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने UAE के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला बिन ज़ायद अल नाहयान से मुलाकात की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात-यूएई के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला…

23 घंटे ago