प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि संसद में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से उत्पन्न संकट से निपटने के बारे में उन्होंने विस्तार से बात की और मुख्यमंत्रियों के साथ विस्तृत चर्चा भी की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कल उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के, पहले चरण के उद्घाटन समारोह में देशवासियों से धैर्य से मौजूदा संकट का सामना करने की अपील की।
मैं देशवासियों से फिर से कहूंगा हमें शांत मन से, धैर्य के साथ, एकजुटता के साथ मिलजुल करके इस संकट का सामना करना है। यह पूरे विश्व में परेशानी पैदा करने वाला संकट है। हमें अपने देश की सबसे ज्यादा चिंता करना है और यही हम भारतीयों की सबसे बड़ी ताकत है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक महीने से पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण कई देशों में भोजन, पेट्रोल-डीजल, गैस और उर्वरक जैसी आवश्यक वस्तुओं की कमी हो रही है। उन्होंने कहा कि हर देश इस संकट से निपटने के लिए प्रयासरत है।
भारत बहुत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस, ये जहां युद्ध चल रहा है ना, इस युद्ध से प्रभावित इलाके से मंगाता है। इसलिए सरकार हर वो कदम उठा रही है, जिससे सामान्य परिवारों पर इस संकट का बोझ न पड़े।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जो भारतीयों और भारत के हित में है, वही सरकार की नीति और रणनीति है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी राजनीतिक दल, देश के संयुक्त प्रयासों को मजबूती प्रदान करेंगे।
मैं देश के सभी राजनीतिक दलों से भी आग्रह पूर्वक कहना चाहता हूं इस प्रकार के संकट में जो भारत के हित में है वही भारत सरकार की नीति और रणनीति है। मुझे पूरा भरोसा है कि देश के सभी राजनीतिक दल भी देश के एकजुट प्रयासों को बल देंगे, ताकत देंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…
यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…
आईपीएल में आज मुम्बई में मुम्बई इंडियन्स का सामना कोलकाता नाइट राईडर्स से होगा। मैच…