प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय के हैंडल से ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा गया: “कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु से बहुत दुख हुआ। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की सहायता कर रहा है।
मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे: पीएम @narendramodi”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्व-गणना पूरी कर ली, जो वर्ष 2027 की जनगणना के…
रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…
वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…
देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…
भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…