भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया; PMNRF से अनुग्रह राशि की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने @PMOIndia द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वक्तव्य में प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की, साथ ही दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करता हूं।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकट संबंधी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

Editor

Recent Posts

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया, वैश्विक समुदाय से पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया

बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्‍ल्‍यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा…

2 घंटे ago

मार्च में वस्तु और सेवा कर संग्रह 8 दशमलव 8 प्रतिशत बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया

इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…

2 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. श्री श्री शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जन्मदिन समारोह और गुरुवंदन महोत्सव में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने सांसद सुधा मूर्ति द्वारा लिखित पुस्तक ‘टाइड्स ऑफ टाइम: भारत’स हिस्ट्री थ्रू मुरल्सट इन पार्लियामेंट’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के संविधान सदन में…

2 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…

5 घंटे ago