प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में एक विमान हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया और कहा कि भारत इस घड़ी में संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।
अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी के पास अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान की हवा में ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से हुई टक्कर में सभी यात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे में 67 लोगों की जान चली गयी थी। इस विमान में 64 लोग सवार थे। इसमें 60 यात्री हैं और चालक दल के चार सदस्य थे। सैन्य हेलीकॉप्टर में सवार तीन लोगों की भी हादसे में मौत हो गयी थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “वॉशिंगटन डीसी में दुखद टक्कर में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं हैं। हम अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।”
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले सप्ताह के दौरान 963 मिलियन अमरीकी डॉलर बढ़कर 672…
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) ने नया पर्यटन सर्किट डिवाइन ईस्ट टेम्पल टूर…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नार्को-को ऑर्डिनेशन…
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषध नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव दिया…
एक पारदर्शी, कुशल और व्यापार-अनुकूल नियामक तंत्र को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता के…
मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने और नशीले पदार्थों की आपूर्ति के नेटवर्क को तोड़ने…