प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस चार दिवसीय अनुष्ठान से प्रकृति एवं संस्कृति की जो झलक देखने को मिली, वह एक नयी ऊर्जा और उत्साह भरने वाली है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान से प्रकृति और संस्कृति की जो झलक देखने को मिली है, वो देशवासियों में एक नयी ऊर्जा और उत्साह भरने वाली है। सुबह के अर्घ्य के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।’’
यह त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को ‘नहाय-खाय’ से शुरू होता है, जिसमें शुद्धीकरण और तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। इसके बाद खरना और अगले दिन डूबते सूरज को अर्घ्य दिया गया। शुक्रवार को उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन होता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…
भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…
यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…